आज आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स भवन में डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेन्टर के तरफ से भविष्य क्रेडिट कार्ड का कैम्प लगाया गया:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स भवन में डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेन्टर के तरफ से भविष्य क्रेडिट कार्ड का कैम्प लगाया गया था । जिसमें छोटे व्यापारी के लिए 5 लाख तक के लोन का प्रावधान था । आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भू नाथ झा ने कहा हमलोग हमेशा ही व्यवसायियों के हित के लिए काम करते हैं । आज उसी उद्देश्य से ये कैम्प लगाया गया था । जिसमें लगभग 38 छोटे व्यवसायियों ने आवेदन किया । आज के कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेन्टर के अधिकारी श्री मलय दास , उत्तम कुमार चेम्बर के अध्यक्ष ओम बागड़ियां , सचिव शम्भू नाथ झा, कार्यकारिणी सदस्य शंकर चटर्जी उपस्थित थे ।












