टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा जगदीश धनखड़ का मज़ाक बनाने के खिलाफ आसनसोल में भाजपा का प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल :टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ की नकल उतारने और उनका मजाक बनाने के खिलाफ आज आसनसोल की जीटी रोड के किनारे स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने आसनसोल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और इंडिया गठबंधन का पुतला भी फूंका गया इस बारे में भाजपा के युवा नेता अभिजीत राय ने बताया कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जिस तरह से जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि इससे पहले टीएमसी नेता अखिल गिरी द्वारा भी भारत की राष्ट्रपति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी उन्होंने कहा कि यही टीएमसी के संस्कृति है इसके अलावा उनको और कुछ नहीं आता उन्होंने कहा कि टीएमसी के सांसद द्वारा जो कार्य किया गया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है और इसी के खिलाफ आज आसनसोल में भी भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया












