आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read


जमुड़िया :आसनसोल नार्थ प्वाइंट स्कुल की तरफ से आज चांदा स्थित स्कुल परिसर में 24वें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कुल के कर्णधार सचिन राय विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा और भी कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यहां नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के तमाम विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल सिर्फ एक स्कूल नही है। यह एक मिशन है जिसका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के टीचर सहित सभी कर्मचारी हर एक बच्चे के प्रति विशेष ध्यान देते हैं। वही। यहां के विद्यार्थियों को हमेशा पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही अन्य चीजों में भी बेहतर बनने की तालीम दी जाती है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के हर एक कर्मी की कोशिश रहती है कि यहां का हर एक विद्यार्थी आने वाले समय में इस देश का एक सुयोग्य नागरिक बने












