12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के विरोध में अंडाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन:
1 min read
अंडाल :12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अंडाल में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं का कहना था कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक बीजेपी का विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जारी रहेगा इस मौके पर यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह से पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है छोटी बच्चियों तक की सुरक्षा नहीं है लेकिन महिलाओं पर जघन्य अत्याचार करने वाले अपराधियों को सजा नहीं दी जा रही है इस वजह से इन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो जा रहे हैं कि वह खुले आम अब इस तरह की हरकतें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन वहीं उनके पुलिस मंत्री होने के बावजूद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी चरमरा गई है कि आज महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरती हैं छोटी-छोटी बच्चियों के अभिभावक भी अपनी बच्चियों को अकेले घर से बाहर जाने देने से डर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री तथा पुलिस मंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है यह राज्य अपराधियों के लिए स्वर्ग राज्य बन गया है जहां पर वह अपनी मनमानी कर सकते हैं क्योंकि उनको पता है कि उनको कानून से कोई डर नहीं है उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि बंगाल पुलिस के अधिकारी सिर्फ अवैध वसूली करने और टीएमसी नेताओं की चाटुकारिता में ही व्यस्त है उनके पास कानून व्यवस्था को ठीक करने या अपराधियों को पकड़ने के लिए समय नहीं है












