shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में 44 नंबर वार्ड इलाके में सफाई कर्मचारियों सहित निगम से जुड़े अन्य कर्मियों को बांटे गए कंबल:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा वार्ड नंबर 44 के पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में आज बस्तीन बाजार के समीप कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर यहां 44 नंबर वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान अनवरूल हक़ उदय वर्मा साजिद अंसारी मधुमिता दास सहित इस वार्ड के तमाम टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आज इस वार्ड के सफाई कर्मचारियों सैनिटरी विभाग के कर्मियों जल विभाग के कर्मियों को कंबल वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि हर साल इस तरह से ठंडी के मौसम में इन लोगों को कंबल प्रदान किया जाता है। इन लोगों ने कोरोना के समय भी जनता को सेवा प्रदान की थी। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इन कर्मियों को कंबल प्रदान करने का मकसद समाज के प्रति इनके योगदान को सम्मानित करते हुए इनको धन्यवाद कहना है। उनका कहना था कि जिस तरह से यह सभी अनवरत लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं उससे समाज इनके प्रति कृतज्ञ है। उन्होंने बताया कि आज 69 लोगों को कंबल प्रदान किया गया। अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस वार्ड के टीएमएसी कर्मियों के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page