डेंगु को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज एक जरूरी बैठक हुई कोलकाता से आए सुडा के अधिकारियों द्वारा आसनसोल नगर निगम के निर्मल साथी और निर्मल बंधु कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी मानस दास ने कहा कि आज डेंगू को लेकर एक जरूरी बैठक हुई यहां पर कोलकाता से सुडा के अधिकारी आए थे जिन्होंने आसनसोल नगर निगम के निर्मल साथी और निर्मल बंधु कर्मचारियों को डेंगू से रोकथाम के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि फिलहाल आसनसोल में डेंगू बिल्कुल ना के बराबर है लेकिन इस पर आगे भी नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों की बेहद आवश्यकता है












