सुरत में बना विश्व का सबसे बड़ा कमर्शियल हब, भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा गुजरात को मिल रहा प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का फायदा:
1 min read
आसनसोल :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के सूरत में विश्व के सबसे बड़े कमर्शियल हब का उद्घाटन किया गया इस विश्व के सबसे बड़े कमर्शियल हब में लाखों की तादाद में लोगों को रोजगार प्राप्त होगा इसे लेकर जब हमने भाजपा के प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि आज गुजरात के सूरत में विश्व का सबसे बड़ा कमर्शियल हब बनकर तैयार हुआ उन्होंने कहा की एक समय था जब बंगाल में विभिन्न प्रकार के कारखाने हुआ करते थे सिर्फ इस देश के ही नहीं विश्व के नामी ग्रामीण उद्योगपति बंगाल में अपने कारखाने लगाए करते थे लेकिन वार्म फ्रंट के 34 वर्षों के शासनकाल और तृणमूल कांग्रेस के पिछले करीब 12 वर्षों के शासनकाल में बंगाल में उद्योग का अकाल पड़ गया एक ऐसा माहौल बन गया जिसकी वजह से बंगाल में आज कोई भी कंपनी कारखाना लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार हर साल ग्लोबल बिजनेस समिट करवाती है लेकिन वास्तविकता के धरातल पर होता कुछ नहीं है यहां पर औद्योगीकरण के नाम पर लोगों को मिलता है तो सिर्फ एक बहुत बड़ा शून्य उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी टाटा कंपनी को यहां से खदेड़कर इस वजह से देश और दुनिया के सभी बड़ी कंपनियों के मालिकों के जेहन में बंगाल की एक ऐसी छवि बन गई जिससे उनके मन में डर बैठ गया उनको यह लगने लगा कि बंगाल में कारखाना स्थापित करने का सही माहौल नहीं है जिस वजह से उन्होंने बंगाल से मुंह फेर लिया जिसका सीधा परिणाम यह हुआ कि यहां के लोगों को बाहर काम करने के लिए जाना पड़ा एक समय था जब पूरे देश से श्रमिक काम करने के लिए बंगाल में आते थे लेकिन लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि किस तरह से बंगाल से तकरीबन 50 लाख श्रमिक अन्य राज्यों में काम करने गए और लॉकडाउन के दौरान उनको कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा उन्होंने कहा कि इसी से साबित होता है कि आज बंगाल के मजदूरों को काम करने के लिए बंगाल से बाहर जाना पड़ता है क्योंकि बंगाल में रोजगार के कोई अवसर नहीं है उन्होंने फिर कहा कि उन्हें कतई आश्चर्य नहीं हुआ है कि विश्व का सबसे बड़ा कमर्शियल हब गुजरात में बनकर तैयार हुआ क्योंकि वहां पर एक ऐसी पार्टी की सरकार है जो न सिर्फ आम जनता को विभिन्न सरकारी सुविधाएं प्रदान करती है सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है बल्कि बड़े उद्योगपतियों को वह माहौल और विश्वास भी प्रदान करती है जिससे वह गुजरात में निवेश करने से पहले दो बार नहीं सोचते केंद्र तथा गुजरात की डबल इंजन सरकारों की वजह से आज गुजरात मॉडल इतनी मजबूती से उभर कर सामने आया है कृष्णेंदू मुखर्जी ने कहा कि सिंगूर में टाटा कंपनी के साथ जो हश्र किया गया उससे सिर्फ इस देश की ही नहीं पूरे विश्व की छोटी-बड़ी सभी कंपनियों के मन में यह डर बैठ गया कि अगर शताब्दी प्राचीन टाटा कंपनी के साथ यह किया जा सकता है तो उनकी क्या बिसात है उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की नीतियों की वजह से आज सिंगूर की जनता को न तो कारखाना मिला नहीं कृषि योग्य जमीन ही उनके पास रही उन्होंने कहा कि अगर सिंगूर में टाटा का वह कारखाना स्थापित हो पाता तो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों की तादाद में लोगों को रोजगार मिलता लेकिन ममता बनर्जी कि गलत नीतियों की वजह से सब कुछ समाप्त हो गया और यही वजह है कि गुजरात औद्योगिकरण में आगे बढ़ता जा रहा है वहीं बंगाल पिछड़ रहा है












