कुल्टी न्यू टैलेंट द्वारा अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read

कुल्टी :कुल्टी न्यू टैलेंट की ओर से कुल्टी हाई स्कूल स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार की देर शाम
अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे कुल्टी के विभिन्न स्कूलों के लगभग दो सौ छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे एवम महिला प्रशिक्षण केंद्र कुल्टी की प्रोजेक्ट हेड रिंकू चौबे को कुल्टी न्यू टैलेंट के डायरेक्टर सतीश मोदी द्वारा सम्मानित कर किया गया ।
उसके बाद कुल्टी न्यू टैलेंट के निदेशक सतीश मोदी के देख रेख में 88 विद्यार्थीयो ने शब्द ज्ञान, 63 विद्यार्थियो ने लेखन प्रतियोगिता एवं 49 विद्यार्थियो ने स्पोकन इंग्लिश प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे ने कहा की बर्तमान समय में हिंदी एवम बंगला भाषी छात्र छात्राओ के लिए अंग्रेजी भाषा ज्ञान की बहुत आवश्यकता है ।
कुल्टी न्यू टैलेंट जरूरतमंद विद्यार्थियो के आत्म बिस्वास बढ़ाने एवम अंग्रेजी के प्रति भय को मंच एवम प्रतियोगिता के माध्यम से काफी हद तक कम करने का प्रयास कर रहा है । साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो के लिए ये संस्थान काफी कारगर सिद्ध हो रही है ।
वही कुल्टी न्यू टेलेंट के निदेशक सतीस मोदी ने कहा की उनका उद्देश्य विद्यार्थियो को अंग्रेजी भाषा के भय को दूर करना है एवम अंग्रेजी भाषा में पारंगत करना है ।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियो को अतिथिओ के हाथो मेडल, मोमेंटो, एवम प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन में कुल्टी न्यू टैलेंट के सदस्य सुमन सिंह, रितिका सिंह, मुकेश महतो, साक्षी अग्रवाल, मेहर अली , सारिका रबानी, विशेष रूप से मौजूद थे ।












