कालीपहाड़ी इलाके में आदिवासी संगठन द्वारा ऑफिस बनाए जाने का स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों द्वारा ही किया गया विरोध:
1 min read
आसनसोल :भारत जाकात माझी परगना महल की तरफ से आज आसनसोल के कालीपहाडी इलाके में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संगठन की तरफ से यहां एक कार्यालय भी बनाने की कोशिश की गई जिसका स्थानीय कुछ आदिवासी समाज के लोगों द्वारा विरोध किया गया। स्थानीय लोगों ने कार्यालय बनाने के कार्य को रुकवा दिया । इस बारे में भारत जकात माझी परगना महल से जुड़े एक आदिवासी व्यक्ति ने कहा कि आज यहां पर उनके संगठन की तरफ से एक सेमिनार आयोजित की गई है। वहीं यहां पर एक ऑफिस भी बनाया जा रहा है लेकिन स्थानीय एक युवक द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उस युवक का कहना है कि इस कार्यालय के निर्माण में स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों को सम्मिलित नही किया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन के जो स्थानीय नेतृत्व है उसे कहा गया था कि स्थानीय लोगों को सम्मिलित करें । ऐसा क्यूं नही हुआ वह इसकी जानकारी लेंगे। हालाकि उन्होंने यह भी कहा कि जिस जमीन पर यह ऑफिस बन रहा है उस जमीन के मालिक ने वह जमीन उनके संगठन को दान में दी है। वहीं जब हमने ऑफिस निर्माण का विरोध कर रहे युवक से बात कि तो उनका कहना था कि यह लोग बाहर से आकर जबरदस्ती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनके इस प्रयास में एक भी स्थानीय निवासी की रजामंदी नही है। उन्होंने बताया कि यहां पर उन लोगों द्वारा क्या किया जा रहा है उसकी उनको जानकारी नहीं है लेकिन जो भी किया जा रहा है उसमे स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों को शामिल नहीं किया गया है ना ही उनको बताया गया है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया है












