आसनसोल में आयकर के छापे पर शुभेंदु अधिकारी के बयान पर पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने शुभेंदु अधिकारी पर किया पलटवार:
1 min read
कुल्टी :भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा आसनसोल में इनकम टैक्स विभाग की दबिश को यह उत्तर बंगाल में एक जनसभा में यह बयान दिया गया कि टीएमसी नेता इम्तियाज अली के घर पर इनकम टैक्स की दबिश में अधिकारियों को सौ करोड़ रूपए नगद मिले थे। इसे लेकर टीएमसी की तरफ से पलटवार शुरू हो गया है। पूर्व उप मेयर तबस्सुम आरा ने शुभेंदु अधिकारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में उनका दिमागी संतुलन खो गया है। तबस्सुम आरा ने कहा कि जिस इम्तियाज की बात की जा रही है वह एक व्यवसाई है न कि टीएमसी नेता । एक व्यवसाई के घर आयकर अधिकारी क्यों दबिश डालते हैं यह केंद्रीय विषय है। इसमें शुभेंदु अधिकारी को घुसने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएमसी का इस पूरे प्रकरण से या इम्तियाज नामक उस व्यवसाई से कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी का सदस्य तक नही है ऐसे शुभेंदु अधिकारी बिला वजह टीएमसी का नाम इस मामले में घसीट रहे हैं। उन्होंने कहा वैसे यहां यह सवाल भी उठता है कि उस रेड में आयकर विभाग को क्या मिला इसकी जानकारी शुभेंदु अधिकारी को कैसे हुई। क्या केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ उनकी सांठ गांठ है? उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को उनके पार्टी के विधायक द्वारा गलत जानकारी प्रदान की गई है। पूर्व उप मेयर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है कि शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा विधायक दोनो का ही ठंडी के कारण मानसिक संतुलन बिगड़ गया है












