आसनसोल नगर निगम में बांग्ला एकेडमी की हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज बांग्ला एकेडमी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित बांग्ला एकेडमी से जुड़े तमाम सदस्य उपस्थित थे। बैठक में बांग्ला एकेडमी के भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई। इस संदर्भ में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल नगर निगम के बांग्ला एकेडमी की बैठक हुई। फिलहाल बांग्ला एकेडमी में 51 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में बांग्ला एकेडमी को आगे ले जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई और सभी सदस्यों को बताया गया कि उनको अपनी-अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाई है ताकि बांग्ला एकेडमी का प्रचार प्रसार हो सके जिससे कि यहां पर एक सांस्कृतिक माहौल का निर्माण हो सके












