दानिश अजीज ने की जमुड़िया क्षेत्र के ए आई एम आई एम नेतृत्व के साथ बैठक:
1 min read
जमुड़िया :पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूती प्रदान करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में कल रात जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के ए आई एम आई एम के नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की जमुरिया के श्रीपुर इलाके में हुई इस बैठक में जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के नेता उपस्थित थे । इनमें ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक मोहम्मद सलीम खान जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के कन्वीनर मोहम्मद शमशाद खान सहित इस क्षेत्र के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल थे












