श्रमिक हितों की सदैव होगी रक्षा – अभिजीत घटक:
1 min read
जमुरिया :जमुरिया के गगन फेरोटेक नामक कारखाने में हुए एक भयावह हादसे के बाद पश्चिम बर्धमान जिला आई एन टी टी यू सी अध्यक्ष अभिजीत घटक कारखाने में पंहूचे। उनके साथ पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती भी थे। घटना को लेकर दोनो नेताओं ने कारखाने के आई एन टी टी यू सी नेताओं तथा प्रबंधन से बात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि कल रात एक दुर्भयागजनक हादसा हुआ जिसमे 6 श्रमिक घायल हो गए जबकि 1 श्रमिक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से ही कारखाने में सक्रिय आई एन टी टी यू सी नेता और कार्यकर्ता घायलों की सेवा में लग गए थे। आज प्रबंधन से बात हुई। यह फैसला हुआ कि मृतक के परिवार को फौरी तौर पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे ताकि मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार हो सके। वहीं मृत व्यक्ति को मुआवजे के रूप में 25 लाख रुपए तथा आश्रित को नौकरी देने की मांग की गई है। वहीं घायलों को भी मुआवजा तथा सवेतन छुट्टी देने के साथ ही इलाज सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। वहीं कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिजीत घटक ने कहा कि कई बार डीएलसी में शिकायत की गई है कि कारखाने में कार्यरत श्रमिकों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होते। उन्होंने साफ कहा कि आई एन टी टी यू सी यह कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी कि प्रबंधन की लापरवाही से किसी श्रमिक को कोई नुकसान हो।












