पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में एक दिव्यांग बच्चे को दिया गया व्हील चेयर:
1 min read
कुल्टी :पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम की तरफ से न सिर्फ सियासत तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जाता रहता है बल्कि पार्टी की तरफ से आगे बढ़ कर कुछ करने की भी कोशिश की जाती है । इसी क्रम में एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद , बैरिस्टर असदुद्दीन ओवेसी और एआईएमआईएम पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक माजिद हुसैन के
मार्गदर्शन में और पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में ऐसा ही एक कार्यक्रम किया गया। पश्चिम बर्धमान जिला आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन की ओर से कुल्टी विधानसभा के चिनाकुड़ी निवासी हाफ़िज़ गुलाम मुर्तज़ा के दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर दिया गया l इस सौगात को पाकर गुलाम मुर्तजा तथा उनके बेटे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गुलाम मुर्तजा ने दानिश अज़ीज़ तथा आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस व्हील चेयर से उनके बेटे को काफी सहूलियत होगी । उनको इस व्हील को की काफी दिनों से जरूरत थी। वहीं इस संदर्भ में दानिश अज़ीज़ ने कहा कि भविष्य में भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं । उन्होंने कहा कि जिनको भी इस तरह की किसी मदद की जरूरत है वह निकटतम जिला पार्टी कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क करें । उन्होंने बताया कि वह अपने पूरे जिले के असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर एआईएमआईएम नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी वहां मौजूद थे l












