गगन फेरोटेक में हुए हादसे पर विधायक अग्निमित्रा पाल ने की सीबीआई जांच की मांग:
1 min read
जमुड़िया :जमुरिया के औद्योगिक क्षेत्र ईकड़ा के एक निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए हादसे पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने सीबीआई जांच की मांग की है । विधायक का कहना है कि कल रात यह हादसा हुआ था उसके बाद से आज पूरा दिन बीत गया । हादसे के बारे में जानकारी मिलने के उपरांत आज दोपहर 1:00 बजे के करीब वह कारखाने में आई थी और तभी से उन्होंने कारखाना प्रबंधन से कल के अटेंडेंस रजिस्टर की मांग की थी विधायक ने कहा कि ढाई घंटे बीत जाने के बावजूद कारखाना प्रबंधन द्वारा उन्हें अटेंडेंस रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया है उन्होंने कहा कि इसी से लगता है कि कारखाना प्रबंधन कुछ ना कुछ छुपाने की कोशिश कर रहा है विधायक का कहना था कि वह दोपहर 1:00 बजे के करीब कारखाने में आ गई थी तब यहां पर किसी भी राजनीतिक दल का कोई भी नेता उपस्थित नहीं था लेकिन जैसे ही सभी नेताओं को यह खबर मिली कि वह आ गई हैं सभी यहां एक-एक कर आ गए उन्होंने कहा कि जब वह कारखाने के अंदर प्रवेश कर रही थी तब उन्होंने देखा कि जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह के बेटे प्रेम पाल सिंह मीडिया को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि यहां पर मीडिया को नियंत्रित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के एक युवा नेता इस तरह की हरकत कर रहे थे वहीं उन्होंने माकपा नेताओं पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कल रात को ही हादसा हुआ था लेकिन जब फोन पर वामपंथी नेताओं को खबर मिली कि भाजपा की विधायक मौके पर आ गई हैं तब उनको आने की फुर्सत मिली उन्होंने कहा कि जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे वह समझ से परे है उन्होंने कहा कि यहां पर एक हादसा हुआ है कई लोग घायल हैं एक व्यक्ति की मौत हो गई है ऐसे मौके पर भी टीएमसी कार्यकर्ता राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं उन्होंने कहा कि नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती हरेराम सिंह जैसे वरिष्ठ टीएमसी नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए कि हर जगह पर राजनीति करना सही नहीं होता उन्होंने साफ कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी यहां पर नारेबाजी कर सकते थे लेकिन यह राजनीतिक करने का समय नहीं है वह यहां पर आई है ताकि इस हादसे में जिसकी मौत हुई है उनके परिवार को और जो लोग घायल हो हुए हैं उनको उचित मुआवजा मिले उन्होंने मृत कर्मचारी के परिवार को 15 लख रुपए मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस कारखाने में इस तरह के हादसे होने की बात सामने आ रही है विधायक ने यह भी सुनिश्चित करने की मांग की की भविष्य में इस कारखाने में इस तरह के हादसे न हो। विधायक का कहना था कि पिछले दो दिनों से आसनसोल शिल्पांचल में जिस तरह से केंद्रीय जांच एजेंटीयों की दविश चल रही है उससे एक बात तो साफ है कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा ठीक उसी तरह अगर इस औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी कारखाना प्रबंधन नियमों का पालन नहीं करता तो उसे बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि वह यहां से सारे दस्तावेज केंद्र सरकार को भेजेंगे और उनकी मांग है कि इस घटना की सीबीआई जांच की जाए उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कही ताकि इस औद्योगिक क्षेत्र में जितने भी कारखाने हैं सबके प्रबंधन को एक सबक मिले और वह नियमों का अनुपालन करते हुए कारखाना चलाएं उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के खिलाफ कोई नहीं है लेकिन सरकारी नियमों और श्रमिकों की सुरक्षा नियमों का पालन करना ही होगा












