shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

छठ पर्व करने बिहार गया सब्जी बिक्रेता कुशो वापस आया तो रातों रात गायब हो गया उसका आशियाना:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 85 के आसनसोल जिला अस्पताल दुर्गामंदिर तालाब के नजदीक रहने वाले कुशो सिंह नामक एक सब्जी बिक्रेता ने आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को लिखित शिकायत की है, कुशो ने अपनी शिकायत मे मेयर को यह कहा है की वह नवंबर महीने मे बिहार के समस्तीपुर अपने परिवार के साथ छठ का पर्व करने के लिये गया था, जब वह छठ का पर्व करके वापस बिहार से पश्चिम बंगाल आसनसोल जिला अस्पताल दुर्गा मंदिर तालाब के किनारे स्थित अपने घर आया तो वहाँ देखा की उसका घर अचानक से गायब हो गया है और उसके घर मे रखा सामान इधर -उधर जमीन पर फेंका हुआ है, यहीं नही जिस जगह पर कुशो का घर था उस जगह को उसके पड़ोसी जगदीश सिंह ने घेर लिया है, कुशो ने अपने पड़ोसी से पूछा की उसका घर कहाँ गया तब जगदीश ने कुशो को बताया की उसका घर उसने तोड़वा दिया है और वहाँ घर बना रहा है जो घर वह किराये पर देगा, उसने कुशो को यह भी कहा की वह उस घर मे से एक रूम उसको भी देगा, ऐसे मे कुशो ने जगदीश का बिरोध किया और कहा की उसने किस से पूछकर उसकी गैर मौजूदगी मे उसका घर तोड़ा वह उस जमीन को कब्ज़ा मुक्त करे जगदीश ने कुशो को यह कहकर वहाँ से धक्का मारकर भगा दिया की तुमको जहाँ जाना है जाओ जिसको शिकायत करना है करो कोई उसका कुछ नही बिगाड़ सकता, ऐसे मे जगदीश पिछले दो सप्ताह से कभी सड़क के किनारे तो कभी रेलवे स्टेशन पर अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहा है, कुशो ने अपने आशियाने को दोबारा वापस पाने के लिये आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को लिखित शिकायत की है, साथ मे कुशो ने हीरापुर थाना व आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 85 के पार्षद को भी उसकी प्रतिलिपि देकर न्याय की गुहार लगई है, ऐसे मे अब देखना यह है की कुशो को कबतक न्याय मिलती है और वह कब अपने परिवार के साथ दोबारा अपने आशियाने मे खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर पाता है, वहीं बताया जा रहा है की जिस जगह पर कुशो अपनी झोपड़ी नुमा घर बनाकर रह रहा था वह एक सरकारी जमीन है जहाँ वह अपने परिवार के साथ पिछले तीस वर्षो से रह रहा था और वहाँ रहकर सब्जी बेचकर खुद का और अपने परिजनों का पेट पाल रहा था पर अब वह बेघर होकर न्याय के लिये दर बदर की ठोकरें खा रहा है और न्याय मिलने की आस लगाए बैठा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page