गुप्ता कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के आश्रम मोड़ स्थित गुप्ता कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस संदर्भ मे शिल्पांचल में रक्तदान के अगुवा प्रवीर धर ने बताया कि आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त की भारी कमी हो गई थी। उस कमी को पूरा करने के लिए आज गुप्ता कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आसनसोल जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए सभी आगे आएं और छोटे छोटे रक्तदान शिविर लगाए












