shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जमुरिया के कोयला सिंडिकेट में भाजपा की संलिप्तता के हरेराम सिंह के बयान का भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने किया तीव्र विरोध:

1 min read

आसनसोल :जमुरिया के विधायक हरेराम सिंह ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसने उन्होंने कहा था कि वह बतौर विधायक जमुरिया में कोयला सिंडिकेट को चलने नही देंगे और इसमें अगर टीएमसी भाजपा या कोई भी अन्य लोग जुड़े हुए हैं सबके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अब से जमुरिया में वही होगा जो विधायक कहेंगे। इसपर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए सवाल किया कि हरेराम सिंह किस आधार पर यह कह रहे हैं कि भाजपा जमुरिया में कोयला सिंडिकेट चला रही है। इसका मतलब विधायक यह मान रहे हैं कि जमुरिया में बीजेपी इतनी शक्तिशाली हो चुकी है कि कोयला सिंडिकेट चला सकती है। उन्होंने कहा कि जमुरिया में एक छोटा बच्चा भी बता सकता है कि वहां किसके इशारे पर कोयले का अवैध कारोबार होता है और कौन कौन कोयला सिंडिकेट के पीछे है। उन्होंने कहा कि विधायक का यह कहना कि जमुरिया में विधायक की चलेगी यह कहकर वह पास के विधानसभा क्षेत्र के विधायक को कोई संदेश तो नही दे रहे । या फिर अपने बेटे को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से तो यह आंदोलन नहीं कर रहे। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जिस तरह से जमुरिया के विधायक वहां कोयला सिंडिकेट के संचालन में बीजेपी के लोगों के शामिल होने की बात कह रहे हैं वह सरासर ग़लत है। उन्होंने विधायक को परामर्श दिया कि वह अपना आंदोलन ठीक से करें और भाजपा के लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश न करें वरना बीजेपी को कानून का सहारा लेना पड़ेगा और विधायक को भी अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page