पश्चिम बंगाल बावरी समाज की तरफ से मनाई गई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल बावरी समाज आसनसोल शाखा की तरफ से आज आसनसोल के बीएनआर मोड इलाके में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर बाउरि समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी इस बारे में ऑल इंडिया बावरी समाज के जॉइंट कन्वीनर राजवंशी बावरी ने कहा कि आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 68 में पुण्यतिथि है डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान बनाया था और दबे कुचले वंचित वर्ग के लोगों को वह अधिकार का प्रदान किया गया था जिससे हजारों वर्षों तक वह वंचित थे उन्होंने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर न सिर्फ दलितों के बल्कि पूरे विश्व के नेता थे उन्होंने जो संविधान बनाया था वह सर्वश्रेष्ठ था लेकिन आज उसी संविधान के साथ छेड़खानी की जा रही है उन्होंने जातिगत जनगणना करने की मांग की












