पश्चिम बर्धमान ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने की राज्यपाल से मुलाकात पश्चिम बर्धमान में कोयला बालु तस्करी पर लगाम लगाने की की अपील:
1 min read
कोलकाता :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम वर्दमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने कल शाम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से राजभवन में मुलाकात की इस मौके पर पार्टी की तरफ से दानिश अजीज ने सी वी आनंद बोस को सम्मानित किया और उनसे मिलने के लिए समय देने के लिए धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले की कुछ समस्याओं की तरफ राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दानिश अजीज ने कहा कि आज पार्टी की तरफ से उन्होंने बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात की और पश्चिम वर्दमान के कुछ समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि पश्चिम वर्दमान जिले में धड़ल्ले से कोयला बालू आदि की तस्करी हो रही है उन्होंने कहा कि इस तस्करी में रसुकदार लोग भी शामिल हैं जो इन कोयला बालू माफियाओं को शरण दे रहे हैं इसके साथ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता मंत्रियों के प्रश्रय से तथा पुलिस प्रशासन के सक्रिय सहयोग से यह सब कुछ हो रहा है उन्होंने राज्यपाल से इन पर नकेल कसने की अपील की उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने उनके बातों को गौर से सुना और राष्ट्रीय संसाधनों की इस तरह से तस्करी को रोकने के लिए हर संभव कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया












