shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जमुड़िया मे पुलिस पर लगा कोयला माफियायों को सहयोग कर सीआईएसएफ से अवैध कोयला लारीयों को छुड़वाने की कोशिश करने का आरोप:

1 min read

जामुड़िया :जामुड़िया थाना क्षेत्र के चुरूलिया इलाके के निवासियों का आरोप है कि सीबीआई द्वारा नामजद क्षेत्र के मोस्ट वांटेड शेख सदरूद्दीन उर्फ ​​सदु और विकास गोराई नाम के दो माफिया पुलिस के सीधे सहयोग से जमुड़िया थाना क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी को अंजाम दे रहे हैं । यहां के लोगों का कहना है कि हर महीने मोटी रकम के बदले पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती । .निवासियों की शिकायत है कि अगर किसी ने उनके खिलाफ कुछ बोलने की हिम्मत की तो पुलिस ही मुखबिरी करती है और सीधे सदु तक खबर पहुंचा देती है। इलाके में कई लोग सब कुछ जानते हुए भी चुप रहते हैं । सोमवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ ने कोयले के अवैध कारोबार को रोकने के लिए जमुड़िया थाने के चुरुलिया में अभियान चलाया
अवैध कोयले से लदी आठ लॉरी को सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद कोयला माफिया ने पुलिस के सहयोग से सीधे सीआईएसएफ को चुनौती दी और जब्त लॉरी छीनने के लिए सड़क पर उतर आये । सीआईएसएफ की मदद करने के बजाय जमुड़िया थाने की पुलिस ने माफियाओं का साथ दिया। सड़क पर बड़े पत्थर पेड़ों की शाखाएं फेंककर सीआईएसएफ वाहनों को अवरुद्ध कर दिया गया। निवासियों ने दावा किया कि यह तांडव सीआईएसएफ को अवैध कोयला लॉरियों को ले जाने से रोकने के लिए थी। बाद में, सीआईएसएफ ने कई अवैध कोयला लॉरियों को जब्त कर लिया । मंगलवार की सुबह जब कोयला माफियाओं के उत्पात की खबर फैली तो इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी. इलाके के लोगों ने जमुरिया थाना और चुरुलिया फांड़ि की पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया । इनका कहना है कि जमुड़िया कोयला तस्करी का गढ़ बन गया है। यह भी आरोप है कि पुलिस तस्करों की मदद कर रही है. सोमवार रात की घटना के बाद सीआईएसएफ चिंतित है. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page