जमुड़िया के ईकड़ा में एक डिपो में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध कोयले का भंडारण:
1 min read
जमुड़िया :जमुड़िया थाना अंतर्गत ईकड़ा इलाके में चल रहे एक कोयला डिपो में धड़ल्ले से अवैध कोयला जमा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो शमशेर के नेतृत्व में आशीष घोष और बापी मंडल द्वारा इस अवैध डिपो को चलाया जा रहा है। जब इस बारे में स्थानीय लोगों से बात की गई तो नाम जाहिर न करने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि ईकड़ा मैं चल रहे इस अवैध डिपो के बारे में पुलिस प्रशासन को बार-बार बताया गया है लेकिन किन्हीं अज्ञात कारणों से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और यह दोनों धड़ल्ले से यहां पर डिपो में अवैध कोयले का भंडारण कर रहे हैं आपको बता दें कि बीते कुछ समय से एक बार फिर से कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से किए जाने की खबरें आ रही हैं केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन जो खबरें निकलकर आ रही हैं उससे यह पता चलता है कि कोयले का यह कारोबार एक बार फिर से फल फूल रहा है । इसमें जमुरिया एक मुख्य स्थान के रूप में उभर कर सामने आ रहा है कहीं ना कहीं ईकड़ा का यह डिपो जमुरिया में अवैध कोयला कारोबार का केंद्र बनकर उभर रहा है












