आसनसोल उत्सव के आखिरी दिन उत्सव मैदान में अव्यवस्था कई घायल:
1 min read
आसनसोल :एचएलजी मोड़ के निकट आसनसोल के ए डी डी ए मैदान में चल रहे आसनसोल उत्सव का कल समापन ही गया। आखिरी दिन मशहूर बांग्ला बैंड फॉसिलस द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग वहां आए थे । इनमे युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। आयोजकों के अनुमान से ज्यादा भीड़ आ जाने से स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई और भगदड़ जैसा माहौल बन गया। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। कई लोगों के सर फुट गए तो कुछ लोगों के हाथ टूट गए। काफी लोगों को छिटपुट चोटें भी लगीं। इतना ही नहीं वहां मौजूद बहुत से लोगों का कहना है कि उनके पास वैध टिकट होने के बाद भी उनको उत्सव स्थल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस अव्यवस्था के लिए उन्होंने सीधे तौर पर आसनसोल उत्सव कमिटी के पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया की पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया जिससे कई लोग आहत हुए












