तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम की सफलता पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम नेतृत्व ने आसनसोल में मनाया जश्न:
1 min read

आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम के अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में कल देर रात पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम समिति ने आसनसोल के, कुमारपुर इलाके में पार्टी के पश्चिम बर्दवान जिला मुख्यालय के समक्ष में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयाँ बाँटी गई और पटाखे फोड़े गए। एआईएमआईएम के नेता और कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर इजाज अहमद (उपाध्यक्ष जिला), एडवोकेट मेराज आलम (कानूनी सलाहकार जिला), सरवर इफ्तिखार आलम (उपाध्यक्ष जिला), अनवर हुसैन (वरिष्ठ जिला नेता), नदीम अख्तर, शाहिद मंसूर, मुमताज अंसारी, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद साजिद और कई अन्य जिला नेता मौजूद थे।












