आसनसोल उत्सव में मची भगदड़ को लेकर चैताली तिवारी ने उत्सव के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की उठाई मांग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्सव के आखिरी दिन उत्सव मैदान में मची भगदड़ में कई लोगों के घायल होने के बाद आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा नेत्री चैताली तिवारी ने एक वीडियो संदेश के जरिए तृणमूल कांग्रेस तथा उसके द्वारा संचालित प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए यह सवाल किया कि जब गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे जा रहे थे उस समय एक हादसे को लेकर भाजपा नेतृत्व पूर्व मेयर तथा उनके पति जितेंद्र तिवारी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए उनको जेल में रखा गया तो आसनसोल उत्सव में कल जो अव्यवस्था देखी गई जिसमें कई लोग घायल हो गए उनके आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया उन्होंने सवाल किया कि अब ममता बनर्जी खामोश क्यों है या टीएमसी के नेता कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं उन्होंने कहा कि कंबल वितरण के जरिए गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश की जा रही थी जबकि आसनसोल उत्सव के जरिए टीएमसी के नेता मंत्री अपनी जेब भरने की कोशिश कर रहे थे चैताली तिवारी ने साफ कहा कि अगर आसनसोल उत्सव के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई उनके खिलाफ भी मामले दर्ज नहीं किए गए तो आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी












