सिटि केबल्स की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल टाइम्स : कोरोना काल मे रक्त की कमी से कई मरीजों को काफी परेशानीओं का सामना करना पड़ रहा है । दरअसल पिछले दो सालों में समाज के विभिन्न कार्यों कि तरह रक्तदान शिविरों के आयोजन पर भी प्रतिकुल असर पड़ा है । लोगों की इसी परेशानी को दुर करने के लिए आज सिटि केबल्स कि तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । बर्नपुर रोड पर स्थित रवीन्द्र नगर उन्नयन समिति क्लब के प्रांगण में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शिल्पांचल के विशिष्ट उद्योगपति पवन गुटगुटिया प्रख्यात शिक्षाविद ए के शर्मा आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर ड निखिल चंद्र दास अधिवक्ता बानी मंडल अमिताभ मुखर्जी और शिल्पांचल में रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर विशेष रूप से उपस्थित थे । इस रक्तदान शिविर के आयोजकों का कहना है कि यह शिविर अगले तीन दिनों तक चलेगा ।














