काली पहाड़ी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा दो की मौत चार घायल
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल के कालीपहाड़ी इलाके में हुई एक भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए घटना के बारे में पता चला है कि उत्तर प्रदेश में रहने वाले नीलेश्वर साउ छठ पर चांदा में रहने वाले अपने रिश्तेदार दीपक साउ के घर आए थे । आज चांदा से दीपक साउ नीलेश्वर साउ देवाशिष गोस्वामी अमन साउ घाघर बुड़ि मंदिर में पूजा करने जा रहे थे । चांदा से काली पहाड़ी तक वह बस से आए और काली पहाड़ी से घाघर बुड़ि मंदिर तक जाने के लिए एक आटो बुक किया । जब वह लोग आटो से घाघर बुड़ि मंदिर जा रहे थे तब उनके आटो के सामने एक खाली आटो जा रहा था । इस आटो को कल्ला निवासी इंद्रजीत दत्ता चला रहे थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार बराकर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने पहले खाली आटो को टक्कर मारी फिर सवारी से भरी इस आटो को टक्कर मारी । घटना में खाली आटो के चालक इंद्रजीत दत्ता नीलेश्वर साउ की मौत हो गयी जबकी अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है













