shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से रवीन्द्र भवन में हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन

1 min read

आसनसोल टाइम्स : आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ इलाके मे स्थित रवीन्द्र भवन मे पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस मौके पर यहां जिला टीएमसी के तमाम बड़े नेता और जिला से ब्लाक स्तर पर प्रशासनिक पदों पर आसीन पदाधिकारी उपस्थित थे । विजया सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष विधान उपाध्याय जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन उज्जवल चैटर्जी दुर्गापुर के विधायक प्रदीप मजूमदार पांडवेश्वर के विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी वरिष्ठ टीएमसी नेता विश्वनाथ पड़ियाल आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के टीएमसी आह्वायक व्ही शिवदासन उर्फ दासु अशोक रुद्रा आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य चंद्रशेखर कुंडु मानस मीर हाशिम पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल महिला कांग्रेस अध्यक्ष मिनती हाजरा पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कौशिक मंडल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनमें स्थानीय कलाकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर को सबके सामने पेश किया गया । इस मौके पर सभी नेताओं ने अपने वक्तव्य पेश किए ।

जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि आज का यह विजया सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि बहुत जल्द आसनसोल नगर निगम में चुनाव होने जा रहा है । साथ ही आसनसोल में लोकसभा का उपचुनाव होने जा रहा है । ऐसे में सबको एकजुट होकर काम करने की जरुरत है ताकि आने वाले समय में आसनसोल से टीएमसी का सांसद चुना जाए । वहीं रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी ने कहा कि आज का कार्यक्रम राजनीतिक बातों के लिए नहीं है । हालाकि तापस बैनर्जी ने कहा कि आनेवाले समय में टीएमसी के सभी स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर टीएमसी को और मजबूत करने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में पांडवेश्वर के विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने भी अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि पूजा त्योहार तो हो गया लेकिन अब टीएमसी के सभी लोगों को एकजुट होकर आने वाले समय की चुनौतीओं का सामना करने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जिन्होंनें सोचा था कि भाजपा सत्ता में आएगी वह भी आज टीएमसी में आना चाहते हैं । उन्होंने दावा किया कि अगर पुरे देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प हैं तो वह ममता बनर्जी हैं । त्रिपुरा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा वहां डर गई है । वहीं आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए टीएमसी कर्मीयों को एकजुट होकर प्रयास करने की हिदायत दी । कुलटी के पुर्व विधायक और पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन उज्जवल चैटर्जी ने अपने संक्षिप्त बयान में टीएमसी के कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जिन्होंने टीएमसी के साथ गद्दारी की थी भगवान उनको सदबुद्धि दें । आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों के टीएमसी आह्वायक व्ही शिवदासन उर्फ दासु ने कहा कि आने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए बुथ स्तर तक टीएमसी के संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है । उन्होंने पार्टी में लाबी बाजी से बचने की अपील की । साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की हर बैठक में टीएमसी के हर कर्मी को बुलाना होगा ।

जिन वार्डों में टीएमसी की हार हुई थी उसको जीतने की कोशिश करनी होगी और जीते हुए वार्डों को अपनी जीत को बरकरार रखना होगा । व्ही शिवदासन ने टीएमसी कर्मीयों को अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होकर अपनी कोशिशों में कमी लाने से बचने की हिदायत दी । उन्होंने बताया कि अंततोगत्वा टीएमसी की असली ताकत पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं । उन्होंने पार्टी में अनुशासन बरतने पर जोर दिया । वहीं अपने वक्तव्य में पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष विधान उपाध्याय ने टीएमसी के सभी शाखा संगठनों के प्रतिनिधिओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में होने वाले चुनावों में टीएमसी को एकजुट होकर लड़ने की हिदायत दी । उन्होंने कहा कि पार्टी में लाबी बाजी से बचना होगा और पार्टी को प्यार करके और ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए दल को मजबूत करना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page