बांकुड़ा के गोस्वामी गांव में एक व्यक्ति की लटकती लाश मिलने से सनसनी
1 min read
आसनसोल टाइम्स : गोस्वामीग्राम में तड़के एक डंपर के चालक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शुवेंदु मंडल के रूप में हुई है। मृतक शालटोरा थाना क्षेत्र के गांव का निवासी था । वह लंबे समय से स्थानीय गांव डांगमेजिया में डंपर चालक के साथ सह चालक का काम कर रहा था। आज सुबह गोस्वामी गांव के समीप के जंगलों से मृतक को फंदे से लटकता हुआ पाया गया । इसकी सूचना मेजिया थाने को दी गई। मेजिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को बरामद किया। शुरू में स्थानीय लोगों का मानना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। .हालांकि मेजिया थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या नहीं ।













