रानीगंज के एक बंद पड़े कारखाने में आग लगने से इलाके में मची अफरा तफरी
1 min readरानीगंज :आज शाम को रानीगंज के चिनकोठी मोड़ इलाके मे स्थित बंद पड़े बर्न्स कारखाने के अंदर अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई ।घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाने के अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पंहुच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई । आखिरकार दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पा लिया गया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली । दमकल विभाग की पहली प्राथमिकता आग पर काबु पाने की थी। आग पर काबू पाने के बाद अब दमकल के अधिकारी आग लगने के कारणों का सही पता लगाने में जुट गए हैं













