आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति तथा टॉडलर्स स्कूल के साझा प्रयास से होगा किड्स विंटर कार्निवल का आयोजन:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति तथा मांटेसरी स्कूल टॉडलर्स के सहयोग से 3 दिसंबर को आसनसोल क्लब में किड्स विंटर कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष किड्स विंटर कार्निवल में बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी तमाम तरह के आकर्षण रहेंगे। यहां बच्चों के विभिन्न राइड गेम स्टॉल्स फूड स्टॉल गिफ्ट स्टॉल का प्रबंध रहेगा। इसके अलावा विशेष आकर्षण के रूप में टैटू आर्टिस्ट अन्य राइड के साथ साथ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी के लिए उपहार की भी व्यवस्था है। 3 दिसंबर को आसनसोल क्लब के कॉन्क्लेव हॉल में दोपहर 3 बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस संदर्भ में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति तथा टॉडलर्स स्कूल प्रबंधन से जुड़ी अधिकारियों ने बताया कि इस कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है ताकि आज के बच्चे फिर से खेलकूद की तरफ रुख करें। उनका कहना था कि आजकल के बच्चे बहुत ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर में ही व्यस्त रहते हैं जिससे न सिर्फ उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि कहीं न कहीं वह समाज से भी कटते जा रहे हैं । इसी चीज को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे आसनसोल क्लब आएं और अपने बच्चों को इस विंटर कार्निवल में सम्मिलित करें । इस संदर्भ मे आसनसोल मारवाडी महिला समिति की अध्यक्ष निधि पसारी ने बताया कि आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा गाड़ीवान रंजना अग्रवाल सिल्की मस्कारा सहित तमाम सदस्याओं की अहम भूमिका रहेगी वहीं उन्होंने इस कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में टाडलर्स की केका चैटर्जी तथा प्रियंका सेठ राय का भी धन्यवाद किया। उनका कहना था कि इनके सहयोग के बिना इस तरह के कार्निवल को अमलीजामा पहनाना मुश्किल होता। उन्होंने बताया कि इस कार्निवल भाग लेने के लिए हर बच्चे के लिए सिर्फ 200 रुपयों की एंट्री फीस रखी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सेल तथा गेम स्टाल लगाए जाने के लिए इच्छुक व्यक्ति शनिवार तक आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं












