इंडिया पावर की तरफ से सीएसआर फंड से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग को दिए गए ट्रैफिक गार्ड रेल:
1 min read
आसनसोल :बिजली कंपनी इंडिया पावर की तरफ से ट्रेफिक हेडक्वाटर कार्यालय में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग को 30 ट्रैफिक गार्ड रेल प्रदान किए गए इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के होल टाइम डायरेक्टर सोमेश दास गुप्ता ने कहा कि आज इंडिया पावर की तरफ से 30 ट्रैफिक गार्ड रेल प्रदान किए गए इसके साथ ही आने वाले दिनों में 20 हैवी ड्यूटी लॉ एंड ऑर्डर गार्ड रेल भी दिए जाएंगे उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब इंडिया पावर पुलिस विभाग के साथ सहयोग कर रहा है इससे पहले भी पुलिस विभाग को उनके कार्यों को सुचारू ढंग से करने के लिए इंडिया पावर द्वारा कई जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी सीधे तौर पर जनता की सेवा में लीन रहते हैं और इंडिया पावर को खुशी है कि बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ सीएसआर फंड से इस तरह के सामाजिक कार्यों को भी कंपनी अंजाम देती रहती है












