आसनसोल में शुरू हुआ तीन दिन तक चलने वाला बांग्ला मोदेर गर्व मेला:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल के चेलीडांगा रेल लाइन मैदान में बांग्ला मोदेर गर्व थीम पर आयोजित मेले में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । मेले की थीम कारार ओई लौह कपाट रखा गया है । फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, पूर्व सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में शिक्षा कर्माध्यक्क्ष बैसाखी बनर्जी, संयुक्त सूचना अधिकारी कल्पेंदु मुखर्जी, जिला सूचना अधिकारी अज़ीज़ुर रहमान सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। यह मेला तीन दिनों तक चलेगा, उम्मीद है कि इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने बड़ी संख्या में लोग आएंगे। मेले में 22 स्टॉल लगाए गए हैं । जिले के विभिन्न हिस्सों से स्वनिर्भर समूह इस मेले में शामिल हुए हैं












