पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने किया सालानपुर बीडियो कार्यालय का दौरा:
1 min read
सालानपुर :पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने गुरुवार को सालानपुर बीडीओ कार्यालय का दौरा किया ।इस दिन उन्होंने सालानपुर बीडीओ देबांजन विश्वास, पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलास पति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा समेत 11 पंचायत के मुखिया, उपप्रमुख और बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रखंड के सभी प्रकार के विकास कार्यों की जानकारी ली गई । इस संदर्भ में जिलाधिकारी एस पोन्नाबलम ने कहा कि पंचायत की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई और सभी से परिचय कराया गया. क्योंकि पंचायत का बोर्ड नया है । वह खुद तथा ब्लॉक के बीडीओ और कई कर्मचारि भी नए हैं।












