आसनसोल नगर निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने किया आसनसोल सिटी बस स्टैंड का दौरा लंबित विकास कार्यों के बारे में ली जानकारी:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम से एक प्रतिनिधि मंडल ने आसनसोल सिटी बस स्टैंड का दौरा किया और यहां पर विकास के कौन कौन से कार्य अभी भी बाकी हैं उनका जाएज़ा लिया। आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रवीउल इस्लाम के नेतृत्व में इस टीम ने यहां का दौरा किया। इस मौके पर आई एन टी टी यू सी नेता राजू अहलूवालिया ने बताया कि कल ही संगठन की तरफ से निगम को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमे सिटी बस स्टैंड को सुंदर तरीके से बनाने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में पर्याप्त सुरक्षा नही है लोगों के बैठने की जगह नही है। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। पार्किंग फीस ली जा रही है लेकिन इसके लिए कोई टेंडर नहीं हुआ है फिर भी नगर निगम की रसीद देकर हर बस से दिन के 10 रुपए और रात के 20 रुपए लिए जा रहे हैं फिर भी बसों की बैटरियां चोरी हो रही हैं । उन्होंने बताया कि आज निगम का एक प्रतिनिधि मंडल आया है। हालाकि उन्होंने कहा कि इस तरह के दौरे पहले भी ही चुके हैं मगर कोई काम नही हुआ वह चाहते हैं की सिटी बस स्टैंड में काम हो क्योंकि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है तो आसनसोल का गौरव सिटी बस स्टैंड क्यों अछूता रहे। वहीं राविउल इस्लाम ने कहा कि आज निगम के अधिकारी सिटी बस स्टैंड का दौरा करने आए हैं ताकि यह जानने के सुविधा हो कि यहां क्या काम करना है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आसनसोल सिटी बस को नए रूप में सजाया जाएगा जिससे कि यात्रियों के साथ साथ बस कर्मियों को भी कोई असुविधा न हो। वहीं राजू अहलूवालिया ने बताया कि अगर सात दिनों के अंदर बस स्टैंड में काम शुरू नही हुआ तो वह लोग निगम में धरना देंगे












