shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सीएए लागु होकर रहेगा कोई नहीं रोक सकता- अमित शाह:

1 min read

कोलकाता :कोलकाता के धर्मतला की जनसभा से संबोधित करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने आज 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से शंखनाद कर दिया बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मैदान है इस मैदान के साथ भारत और पश्चिम बंगाल के इतिहास के कुछ स्वर्णिम अध्याय जुड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि यह मैदान भाजपा तथा उनके खुद के लिए भी काफी भाग्यशाली है 2014 के चुनाव से पहले जब वह यहां पर आए थे उन्होंने यहां पर जनसभा की थी और उस चुनाव में बंगाल में भाजपा को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी थी उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को दूसरी बार बर्खास्त कर दिया गया है लेकिन तृणमूल कांग्रेस तथा ममता बनर्जी यह समझ लें कि वह भले विधानसभा से भाजपा विधायकों को बर्खास्त करवा लें लेकिन बंगाल के लोगों के दिलों से भाजपा को नहीं निकाल सकतीं अमित शाह ने कहा कि 2011 में जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थी तब उन्होंने कहा था कि बदला नहीं बदलाव चाहिए लेकिन क्या सही मायने में बदलाव आया है क्या भ्रष्टाचार कम हुआ है क्या राजनीतिक हिंसा बंद हुई है अमित शाह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लाखों करोड़ों रुपए बंगाल के विकास के लिए भेजती है लेकिन यहां के तृणमूल कांग्रेस के नेता मंत्री वह सारा पैसा हजम कर जाते हैं इसके साथ ही अमित शाह ने बंगाल में घुसपैठ की समस्या पर भी ममता बनर्जी सरकार को कठघरे में खड़ा किया उन्होंने कहा कि एक समय था जब इस घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता बनर्जी संसद में कार्रवाई को ठप करवा दिया करती थी लेकिन आज वही ममता बनर्जी खुद घुसपैठियों को आधार कार्ड दे रहीं हैं जिस बंगाल में एक समय रविंद्र संगीत गुंजा करता था आज वहां पर बंदूकों की आवाज सुनाई देती है देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में जहां गरीबी कम हुई है बंगाल में इसके उलट गरीबी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बंगाल शिक्षा साहित्य औद्योगिकरण सहित जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर हुआ करता था लेकिन ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल अन्य राज्यों से मीलों पिछड़ गया है उन्होंने कहा कि चाहे वह शौचालय हो या प्रधानमंत्री आवास योजना या केंद्र सरकार की अन्य कोई परियोजना हर एक परियोजना में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं मंत्रियों ने कटमनी खाने को दस्तूर बना लिया है बंगाल के भूमिपुत्र डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस धारा 377 को रद्द करवाने के लिए डॉक्टर मुखर्जी ने अपने प्राणों की आहुति दी थी नरेंद्र मोदी ने उस धारा 377 को रद्द करवा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी इतना ही नहीं आज भारत ने चांद पर भी कदम रख दिया है और आज देशवासियों को नया संसद भवन भी उपहार स्वरूप मिला है राम मंदिर के मुद्दे पर भी बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर देश के अनगिनत लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ एक मुद्दा है जिसे तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी रोकना चाहते थे लेकिन अगले साल 22 जनवरी को उस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसका भूमि पूजन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था अमित शाह ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं लेकिन बंगाल में भाजपा के 212 कार्यकर्ताओं को राजनीतिक हिंसा में अपनी जान गंवानी पड़ी उन्होंने ममता बनर्जी का चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें साहस है तो वह भ्रष्टाचार में आरोपी पार्थ चटर्जी ज्योतिप्रिय मलिक अनुब्रता मंडल को पार्टी से बर्खास्त करें उन्होंने असम का हवाला देते हुए कहा कि वहां पर बीजेपी की सरकार है वहां पर घूसपैठियों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है लेकिन यहां पर राज्य सरकार खुद घुसपैठियों को आधार कार्ड उपलब्ध करा रही है ‌ अमित शाह ने दावे के साथ कहा की सीएए एक कानून है जिसे कोई नहीं रोक सकता हर हिंदू का देश पर अधिकार है अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी बात-बात पर कहती है कि नरेंद्र मोदी ने बंगाल को क्या दिया है उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में केंद्र सरकार ने बंगाल को जितना दिया था नरेंद्र मोदी के शासनकाल में उससे कई गुना ज्यादा राशि बंगाल के लिए आवंटित की गई है उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने हिंसा का सहारा लेकर चुनाव में जीत हासिल की है उन्होंने बंगाल की जनता से अनुरोध किया कि 2024 में बंगाल से इतनी ज्यादा सीट भाजपा को प्रदान करें कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बने और 2026 में बंगाल से टीएमसी का सुपड़ा साफ हो जाए ‌ उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट हो या तृणमूल कांग्रेस कोई भी बंगाल का भला नहीं कर सकता एकमात्र भाजपा ही बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बना सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page