आसनसोल साउथ टाउन महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हुआ त्योहारों के बाद मिलन समारोह का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल साउथ टाउन महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज त्योहारों के बाद एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मिलन समारोह के दौरान आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक रानीगंज के विधायक तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन उर्फ दासु पश्चिम बर्धमान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष असीमा चक्रवर्ती विभिन्न पार्षद तथा महिला तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ने अपनी बातें रखी और कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के हर शाखा संगठन को मजबूती के साथ काम करना होगा ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को देश की गद्दी से हटाया जा सके । नेताओं ने महिला तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करने की सलाह दी












