कुलटी थाने की पुलिस तथा मिहीजाम पुलिस ने नकली डीयर लॉटरी कारखाने का किया भंडाफोड़:
1 min read

जामताड़ा :बुधवार को रुपनारायणपुर से मिहीजाम जाने वाली सड़क के किनारे एक बंद होटल में कुल्टी थाने की पुलिस ने मिहिजाम पुलिस के साथ मिलकर पर दबिश डाली। यहां पुलिस की तत्परता से नकली अवैध डीयर लॉटरी टिकट छापने के कारखाने का भंडाफोड़ किया गया। इसे लेकर जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी द्वारा बुधवार को मिहिजाम थाना में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। घटना के बारे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत कुल्टी पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें सुचित किया था कि मिहिजाम थाना अंतर्गत अमोई रेलवे अंडरपास के पास फर्जी लॉटरी टिकट छापकर बेचा जा रहा है। यह जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज और थाना प्रभारी भास्कर झा के नेतृत्व में एक टीम ने वहां छापेमारी कर फर्जी लॉटरी बनाने में प्रयुक्त उपकरण, आठ लैपटॉप, 12 डिजिटल प्रिंटर, पांच स्टेपलर, विभिन्न साइज की 1300 लॉटरी के बंडल समेत कई फर्जी लॉटरी टिकट बरामद किये । वहीं मुद्रित लॉटरी टिकटों के सात बैग, एक भारी कागज काटने की मशीन भी जब्त की गई। इसके अलावा तीन इस्तेमाल किए गए कारतूस, पांच बाइक और दो प्रिंटिंग मशीनों को भी जब्त किया गया। इस बंद पड़े अमन होटल से जामताड़ा के नारायणपुर वैली शिमला के कुणाल मंडल विशाल मंडल, गोबिंदपुर बेलाटांड़ के शिबू गोप, हेमू मल्लिक, आदित्य मल्लिक, अन्नत मल्लिक, आस्तिक अधिकारी कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस इस होटल के मालिक चंदन ठाकुर की भी तलाश कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने सात व्यक्तियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा संख्या 74/23, 4 लॉटरी अधिनियम 1998 और 7 (3) लॉटरी विनियमन अधिनियम 1998 के तहत मामला दर्ज किया है












