आसनसोल होलसेल वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य सुरेश साव के देहांत पर उनको संगठन की तरफ से दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल होलसेल वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य सुरेश साव का पिछले रविवार को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया आज आसनसोल बाजार में इस संगठन के सदस्यों ने व्यवसाय बंद रखा और उन्हें श्रद्धांजलि दी इस संगठन के तमाम सदस्य आज उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी ने दिवंगत सुरेश साव की तस्वीर पर माल्यार्पण किया इस मौके पर संगठन के सचिव राजीव सिंह अध्यक्ष तरुण भगत जॉइंट सेक्रेटरी भुनेश कुमार भगत सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर भुनेश कुमार भगत राजीव सिंह तथा तरुण भगत ने दिवंगत सुरेश साव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह इस संगठन के एक सक्रिय सदस्य थे जिन्होंने हमेशा इस संगठन के उत्थान के लिए काम किया उनके देहांत से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है उन्होंने दिवंगत सुरेश साव की आत्मा की शांति की कामना की और कहा कि उसका संगठन सुरेश साव के परिवार के साथ है वही दिवंगत सुरेश साव के भतीजे संतोष साव ने भी कहा के उनके चाचा जी काफी दिनों से बीमार थे 26 तारीख को उनका देहांत हो गया उन्होंने उनके देहांत पर शोक जताते हुए कहा कि संगठन के साथ-साथ उनके परिवार के लिए भी एक अपुरणीय क्षति है है












