रास पूर्णिमा पर अजय नदी में डुबा एक युवक:
1 min read
बीरभूम :अन्य वर्षों की तरह ही राधा गोपीनाथ की रासयात्रा के अवसर पर सोमवार को भीमगढ़ अजय पुल से सटे अजय घाट पर हजारों श्रद्धालु स्नान करने आए थे । पश्चिम बर्दवान जिले के उखरा के सारदा पल्ली के चार निवासी सोमवार को बीरभूम जिले के खोइराशोल थाना क्षेत्र के केंद्रगड़िया पंचायत क्षेत्र में अजय नदी में नहाने उतरे और चारों पानी में डूब गये । मौजूद अन्य पुण्यार्थिर्यों और स्थानीय लोगों ने तीनों लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन मृदुल बरनवाल नाम का 14 वर्षीय युवक अजय के पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन युवक अजय के पानी में डूब गया. समाचार लिखे जाने तक उसे बचाया नहीं जा सका था । घटना की सूचना पाकर पांडवेश्वर के विधायक के नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भी घटना स्थल पर पहुंच गए












