shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने के अधिकारियों तथा सिविक वॉलिंटियर्स को किया गया सम्मानित:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से कल शाम आसनसोल दक्षिण थाने के सभी कर्मियों अधिकारियों तथा सिविल वॉलिंटियर्स को वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया इस मौके पर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर उज्जवल राय अमित गुलाटी सरवन अग्रवाल राजन बग्गा आदि उपस्थित थे इस मौके पर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से आसनसोल साउथ थाने के सभी अधिकारी कर्मी तथा सिविक वॉलिंटियर्स हमेशा लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में तैनात रहते हैं उसकी जितनी सराहना की जाए कम है उन्होंने कहा कि पुलिस की इसी तत्परता की वजह से ही आम जनता चैन की नींद सो पाती है चाहे कोई त्यौहार का मौसम हो या फिर सामान्य दिन पुलिस अपने कर्तव्यों में अविचल रहती है मुस्तैद रहती है यही वजह है कि आम जनता अपने घरों में दफ्तरों में सड़कों पर या और कहीं सुरक्षित महसूस करती है और अपराधियों के मन में यह डर बना रहता है कि अगर वह कोई अपराध है करते हैं तो कानून से बचना उनके लिए असंभव हो जाएगा आसनसोल दक्षिण थाने के अधिकारियों की इसी कार्य कुशलता की वजह से ही इस क्षेत्र के लोग सुरक्षित जिंदगी गुजार रहे हैं उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बहुत से त्याग करते हैं त्योहारों के मौसम में जब हम सब अपने-अपने परिवारों के साथ आनंद में समय बिताते हैं पुलिस के यह अधिकारी और सिविक वॉलिंटियर्स अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहते हैं चाहे सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश का मौसम यह पुलिस विभाग के कर्मी हमेशा अपने कर्तव्य में अविचल रहते हैं इसके लिए इनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है आज उनके इसी कर्तव्यपरायणता को नमन करते हुए सम्मान करने के लिए आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से इन सभी को यह छोटी सी भेंट दी जा रही है उन्होंने कहा कि यह वस्त्र प्रदान कर आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू और उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है वही आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू ने आसनसोल चेबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया और कहा कि समाज की तरफ से जब इस तरह की हौसला अफजाई मिलती है तो पुलिस को अपना काम करने में और ज्यादा हौसला मिलता है उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा करना ही पुलिस का कर्तव्य है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधों को कम करने के लिए सिर्फ मजबूत पुलिस व्यवस्था ही काफी नहीं है पुलिस और आम जनता के बीच संबंध भी बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच संबंधों में और मजबूती आएगी और उन्होंने आशा जाता है कि ऐसी पहलों से आने वाले समय में शहर के कानून व्यवस्था में और सुधार आएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page