आसनसोल के रेल पार में एक गाड़ी को लेकर हुआ विवाद लोगों ने किया पथावरोध:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के रेल पार इलाके में उस समय हंगामा बरपा हो गया जब जहांगीर मोहल्ला के लोगों ने कट रोड पर पथावरोध कर दिया जहांगीरी मोहल्ला के लोगों ने ओके रोड निवासी कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके इलाके के कुछ लोगों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया इस बारे में मोहम्मद वसी नामक एक व्यक्ति ने बताया एक मामूली बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया इसके बाद ओके रोड के रहने वाले इकरामुल और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया पीड़ित मोहम्मद फरहान ने बताया की एक मामूली बात को लेकर यह विवाद शुरू हुआ और उन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया इसके बाद जहांगीरी मोहल्ला फांड़ि में इस बात की शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया इस वजह से उन्होंने आज पथावरोध कर दिया आखिरकार जहांगिरी मोहल्ला फांड़ी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा बूझकर शांत किया पुलिस द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया












