आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड के कर्मियों को प्रदान किए गए कंबल:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से तथा अमित गुलाटी के सौजन्य से आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड के 134 सिविक वॉलिंटियर तथा ट्रैफिक कर्मी और अधिकारियों को कंबल प्रदान किया गया इस बारे में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में भी जिस तरह से यह लोग आम जनता की सेवा करते रहे हैं उसे देखते हुए उनकी हौसला अफजाई के लिए यह कार्य किया गया उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा । वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि इन ट्रैफिक कर्मियों सिविक वोलेंटियर तथा अधिकारियों को उनकी सेवा के लिए सम्मान प्रदान करने के लिए आज वह लोग यहां आए हैं । उन्होंने कहा कि इनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। उन्होंने बताया कि आज के इस सम्मान प्रदर्शन के जरिए उनको धन्यवाद कहा गया ताकि उनको भी यह एहसास हो कि उनकी मेहनत सबको दिखाई दे रही है । उन्होंने बताया कि भविष्य में भी आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे । वहीं आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह किर ने कहा कि दुर्गा पूजा से लेकर छत पूजा तक सभी त्योहार बीत गए अब गुरू नानक देव जी की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव सिर्फ सिखों के ही नही बल्कि सभी लोगों के गुरु थे । उन्ही के आदर्शों पर चलते हुए आज यह कार्यक्रम किया गया क्योंकि यह ट्रैफिक अधिकारी और कर्मी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और हर अच्छे काम की तारीफ होनी चाहिए। इस मौके पर यहां आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह किर ( पिंकी) मनोज साहा उज्ज्वल राय अमित गुलाटी राजन बग्गा मनोज तोडी जितेंद्र सिंह उपस्थित थे।












