आसनसोल में गुरु नानक देव जी की जयंती पर निकला नगर कीर्तन , हजारों की तादाद में श्रद्धालु शामिल:
1 min read

आसनसोल :आज पूरे देश के साथ साथ आसनसोल में भी धूमधाम से गुरु नानक देव जी की जयंती पर नगर कीर्तन निकाला गया। आसनसोल के मुर्गासोल में गुरु नानक नगर से यह नगर कीर्तन निकला जिसमे हजारों की तादाद में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे । इस मौके पर आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा सहित सिख समुदाय के तमाम लोग उपस्थित थे। पूरे गाजे बाजे के साथ गुरु नानक देव जी की जयंती पर यह नगर कीर्तन निकला। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल थे। नगर कीर्तन गुरु नानक नगर से निकलकर जीटी रोड के रास्ते इस्माइल स्थित गुरु नानक स्कूल गुरुद्वारे तक गया।












