कुल्टी रेलवे स्टेशन परिसर में लगी आग इलाके में अफरा तफरी:
1 min read
कुल्टी :शनिवार सुबह कुल्टी रेलवे स्टेशन परिसर में भयानक आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया आपको बता दें कि कुल्टी स्टेशन परिसर में सिग्नल का काम चल रहा है इसके लिए वहां पर केबल रखे हुए हैं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन केबल में आग लग जाने से यह अग्निकांड हुआ जैसे ही इस बात की सूचना रेलवे के अधिकारियों को पहुंची तुरंत अधिकारी आग बुझाने के लिए तत्पर हो गए समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास जारी था ।












