आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा तथा मंत्री मलय घटक ने किया आसनसोल उत्सव का शुभारंभ:
1 min read
आसनसोल :10 दिवसीय “आसनसोल उत्सव” शुक्रवार शाम को कल्याणपुर हाउसिंग के एडीडीए मैदान में बड़े धूमधाम और समारोह के साथ शुरू हुआ।
इस दिन राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक और आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दीप जलाकर उत्सव का आधिकारिक उद्घाटन किया. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एस पोन्नाबलम, आसनसोल दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष बिस्वनाथ बाउरी, विधायक हरेराम सिंह, आसनसोल नगर निगम के उप मेयर अभिजीत घटक शामिल थे।
आसनसोल उत्सव” के उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण डोना गंगोपाध्याय नृत्य मंडली का प्रदर्शन था। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अनिमेष दास ने कहा कि इस उत्सव के सभी 10 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसमें स्थानीय कलाकारों व संस्थाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कोलकाता के रूपंकर बागची, श्रीराधा बनर्जी, पद्मा पलाश, अदिति मुंशी, कैक्टस जैसे नामी गिरामी कलाकार और ग्रुप भी होंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों और विदेशों के भी स्टॉल आसनसोल उत्सव में लगाए गए हैं.












