shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कोयले की तस्करी रोकने की मांग करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में सातग्राम एरिया कार्यालय में विरोध प्रदर्शन:

1 min read

जमुड़िया :ईसीएल के सात ग्राम क्षेत्र में ईसीएल कार्यालय के बंद कार्यालय गेट के सामने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया तथा विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन सोपा गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व समर्थकों ने करीब एक घंटे तक कार्यालय गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया । इनका आरोप है कि ईसीएल के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के कारण न केवल वैध कोयला खदानों के विभिन्न हिस्सों से अवैध रूप से कोयले की तस्करी की जा रही है बल्कि कई मामलों में, ईसीएल के कई अधिकारी अवैध रूप से कोयले की तस्करी करने में कोयला माफियायों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न केवल कोयला तस्करी बल्कि भू-माफियाओं ने भी कोलीयरी इलाके की जमीन अवैध रूप से बेच दी है, लेकिन इस संबंध में ईसीएल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने इस विरोध कार्यक्रम के बारे में सातग्राम एरिया कार्यालय को पहले ही सूचित कर दिया था, लेकिन ईसीएल के सात ग्राम एरिया के महाप्रबंधक इस ज्ञापन को लेने के लिए कार्यालय में नहीं रुके और उन्होंने ईसीएल सुरक्षा गार्ड और पुलिस के सहारे भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोका। इस संदर्भ में बप्पा चटर्जी का कहना था कि ईसीएल के अधिकारी यह न भूलें कि कि वह केंद्रीय सरकारी कर्मचारी हैं न कि तृणमूल कांग्रेस के कर्मचारी । उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर धड़ल्ले से कोयले की चोरी की जा रही है यहां तक की जमीन भी भू माफिया बेच दे रहे हैं लेकिन यहां के जनरल मैनेजर को कोई परवाह नहीं है इससे यह साबित होता है कि कहीं ना कहीं अधिकारियों की भी इसमें मिली भगत है। उन्होंने कहा कि आज ज्ञापन सौंपने की जानकारी बहुत पहले यहां के जीएम को दे दी गई थी फिर भी वह अपनी कुर्सी पर नहीं थे और बहाना बनाकर भाग गए उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन बुलाकर रोकने की कोशिश की गई वह शर्मनाक है । इस विरोध कार्यक्रम के बाद उन्होंने क्षेत्र के एजीएम राहुल सरकार को अपना मांग पत्र सौंपा. एजीएम ने इस बात से इनकार किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती रोकने की कोशिश की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page