shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू झा ने आसनसोल बाजार को व्यवस्थित करने को लेकर लिखा मेयर को पत्र:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू झा ने निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखकर शहर में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। अपने पत्र में शंभू झा ने मेयर को सभी त्योहारों की आन्तरिक शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि यह सर्वविदित है कि त्योहारों के समय निगम के पदाधिकारी बहुत ज्यादा व्यस्त थे । परन्तु अब त्योहारों का मौसम बीत जाने से पदाधिकारियों को फुर्सत मिलेगी । उन्होंने मेयर का ध्यान एक बार पुनः बाजार के अतिक्रमण की ओर खींचा । उनका कहना था कि आज आसनसोल बाजार की प्रत्येक गली अतिक्रमण से भर गई है। जिसके कारण दुकानदार अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहें हैं। साथ ही साथ संभ्रांत खरीददार बाजार आना नहीं चाहतें हैं। शंभू झा ने पत्र में लिखा कि मेयर से बार बार अनुरोध करने पर उन्होंने एक दिन बाजार का दौरा किया। जिसका कोई नतीजा अभी तक देखने को नहीं मिल रहा है । अतः उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द चैंबर के साथ एक बैठक की व्यवस्था करें। चैंबर हर तरह की मदद करने के लिए तैयार हैं और नगर निगम तथा मेयर को आश्वासन देतें हैं कि चैंबर के सदस्य नगर निगम के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटा कर ही रहेंगे। शंभू झा ने अपने पत्र में लिखा कि अगर निगम आसनसोल बाजार को व्यवस्थित करना चाहता है तो उनसे अनुरोध है कि चैंबर को asansolchamberofcommerce@gmail.com पर मेल या 9333109369 पर व्हाट्सएप कर सुचित कर जल्द से जल्द बैठक की व्यवस्था करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page