shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव महोत्सव:

1 min read

आसनसोल :श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर एक दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम बगड़िया एवं सचिव दीपक तोदी ने बताया कि देव उठनी एकादेशी का शास्त्रों में बहुत ही बड़ा महत्व है, इस दिन देव यानि भगवान अपनी निद्रा से जागते हैं और सभी शुभ कार्यों को प्रारंभ किया जाता है। उसी दिन बाबा श्री श्याम का जन्मोत्सव भी बड़ी धूमधाम के साथ पूरे संसार में मनाया जाता है। आसनसोल श्री श्याम मंदिर में भी श्री श्याम ट्रस्ट के द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वही मंदिर संचालन समिति के आनंद पारीक ने कहा कि इस अवसर पर बाबा श्री श्याम का अलौकिक श्रृंगार ,अखंड ज्योत ,छप्पन भोग, एवं भजनों की अमृत वर्षा श्याम प्रेमियों के द्वारा बाबा के दरबार में बरसाई गई।मुख्य भजन प्रवाह के रूप में जयपुर से श्री दिनेश जी संगम ने बाबा श्री श्याम आसनसोल नरेश के दरबार में हाजिरी लगाई।श्री संगम ने महफिल है श्याम आपकी, कीर्तन की है ,रात जो मांगोगे मिलेगा, तेरे दर पर आने से मुझे क्या मिला है जैसे मधुर भजन गाकर सभी श्याम प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। साथ ही साथ उसके पश्चात श्याम सेवा ट्रस्ट के मधुसूदन शर्मा,राजू केडिया, सुभाष पारीक ,बॉबी गुप्ता, टीटू गाड़ियां आदि स्थानीय भजन प्रवाहको ने भी बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई।इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों महिलाएं पुरुष एवं बच्चों ने बाबा श्याम का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। वही द्वादशी के दिन प्रातः आरती के पश्चात अखंड ज्योत का आयोजन किया गया जिसके साथ ही साथ सभी भक्तों को खीर एवं चर्म का प्रसाद वितरण किया गया संध्या के समय श्याम मंदिर के प्रांगण में श्याम सखियों के द्वारा श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही साथ नए श्याम सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी गण को स्मृति चिन्ह एवं उत्तरीय ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन अग्रवाल, सियाराम अग्रवाल, महेश शर्मा, राजेश चूड़ीवाला, संजीव पंसारी, अजय निगानिया, विष्णु जलूका, मुकेश अग्रवाल, मुकेश तोड़ी, संदीप अग्रवाल, दिलीप पसारी, सुदेश कांवटिया बिट्टू मोदी, रवि सिंह ,अभिषेक केडिया, नितेश जलूका, मनोज मुकीम,राजेश पसारी, पिंटू डीडवानिया, मनोज अग्रवाल, करण अग्रवाल,शंभू अग्रवाल, आदि श्याम भक्तों की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page