पुर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी की तरफ से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पुर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी द्वारा कल रात आसनसोल के गुजराती भवन में विजया तथा छठ मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर जितेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि अधिवक्ता शेखर आसनसोल नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी गौरव गुप्ता सहित अन्य भाजपा पार्षद मदन मोहन चौबे पुर्व पार्षद भृगु ठाकुर तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां जितेंद्र तिवारी ने उपस्थित सभी को त्योहारों की बधाई दी और कहा कि त्योहारों का मौसम बीत चुका है फिर भी त्योहारों की खुशियों को लोगों के दिलों में ताज़ा रखने के लिए इस तरह के विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया है । उन्होंने सभी को त्योहारों की बधाई दी और कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी की जिंदगी खुशहाल रहे












